School Time Change: बढ़ती गर्मी को देखकर स्कूलों का हुआ टाइम चेंज! अब इतने बजे होगी छुट्टी

School Time Change Notice 2024: देश मे गर्मी बहुत ज्यादा हो रही है जिसके कारण वहां के लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को बढ़ती गर्मी के कारण स्कूल आने जाने मे परेशानी होती हैं। जिसके चलते लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने आदेश जारी किया है कि बढ़ती गर्मी के कारण सभी स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया जाए।

लखनऊ के जिला अधिकारी ने सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया हैं। स्कूलों का समय 8:00 बजे से बदलकर 7:30 बजे का कर दिया हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने यह आदेश भी दिया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कक्षा 1 से 8वी तक स्कूलों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।

कक्षा 12वी के लिये आदेश

कक्षा 12वी के लिये भी आदेश लागू किये गये हैं। दोपहर के तापमान को बढ़ता देखते हुए और बच्चों की सेहत को ध्यान मे रखते हुए कक्षा 12वी के लिये भी आदेश जारी किये गये हैं। जो स्कूल 12वी कक्षा तक हैं चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट सरकार ने आदेश दिया है कि 25 अप्रैल 2024 से स्कूलों का समय प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कर दिया गया हैं। अगर किसी छात्र और अभिभावक आधिकारिक को अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

त्रिपुरा सरकार ने स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया

त्रिपुरा में भी बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल आने जाने मे बहुत परेशानी हो रही है।त्रिपुरा में पिछले एक सप्ताह से गर्मी बहुत बढ़ गयी है। गर्मी के साथ-साथ लू और ह्यूमिडिटी से लोग बहुत परेशान हैं। त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रभाव बहुत ज्यादा है। बढ़ती गर्मी को देखकर सरकार ने त्रिपुरा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को चार दिन के लिये बन्द करने का आदेश दिया हैं। 24 अप्रैल 2024 से 27 अप्रैल 2024 तक स्कूलों को बन्द करने का आदेश दिया हैं।

Leave a Comment